कांग्रेस की धन्यवाद यात्रा 11 जून से 15 जून तक- ओमकार सिंह
June 10, 2024
बदायूँ: आज दिनांक 10 जून 2024 को परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रांतीय आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई
जिसमे राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रभारी अविनाश पांडे के निर्देशन पर एव प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अव्हान पर 11 जून 2024 से 15 जून 2024 तक चलने वाली धन्यवाद यात्रा ले सम्बंध में की गई पत्रकारों से वार्ता करते हुए
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि यूपी सहित जनपद में लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित कांग्रेस पार्टी 11 जून से 15 जून तक प्रदेश में धन्यवाद यात्रा
निकालेगी। इसके जरिए पार्टी जनपद की सभी 6 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी और जनता से आभार जताएगी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संदेश जनता तक पहुंचाएगी
उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने लोकसभावार चुनाव परिणाम की समीक्षा की। हम 17 सीटों पर लड़े और छह पर जीते। हमने गठबंधन के रूप में चुनाव में भाग लिया और हमारा गठबंधन प्रदेश की 43 सीटों पर विजयी रहा।
जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 11 जून 2024 को 115 बदायूँ विधानसभा में यात्रा औरंगाबाद माफी से ब्यौर तक यात्रा रहेगी जिसमे कोर्डिनेटर के रूप में दिग्विजय सिंह व बाबू चौधरी,
आयोजक मोरध्वज राजपूत एव 12 जून 2024 को 116 शेखुपुर विधानसभा में कोर्डिनेटर विरेश तोमर, वीरपाल सिंह यादव, आयोजक वीरपाल सिंह यादव व ओमवीर शाक्य ग्राम रेवा से खिरिया बाकरपुर तक 13 जून 2024 112 बिसौली विधानसभा में कोर्डिनेटर सोमेंद्र
यादव, लोकपाल सिंह, सुधीर उपाध्याय, कृष्णवीर सिंह, ग्राम दुनपुर से आसफपुर तक, 14 जून 2024 को 114 बिल्सी विधानसभा में भूदेवी स्कूल से अंबियापुर चौराहे 113 सहसवान विधानसभा सहसवान बिसौली स्टैंड से शाहबाजपुर चौक तक जिसमे कोर्डिनेटर अंकित चौहान,
राजवीर यादव, सद्दाम हुसैन, रामपाल सिंह एव 15 जून 2024 को 117 दातागंज विधानसभा में कोर्डिनेटर आतिफ़ खान सह कोर्डिनेटर एजाज खान व ओमेंद्र सिंह दातागंज में मंगल बाजार विधानसभा कांग्रेस कार्यालय गंगोला पर समाप्त होगी