11 जून को होगा रोजगार मेले आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

11 जून को होगा रोजगार मेले आयोजन

Monday, June 10, 2024 | June 10, 2024 Last Updated 2024-06-10T15:23:31Z
    Share
11 जून को होगा रोजगार मेले आयोजन

बदायूँ : 10 जून। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने जानकारी देते अवगत कराया है कि 11 जून मंगलवार को समय प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय ऑनलाईन एंव

 ऑफलाईन रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से स्थान जिला सेवायोजन कार्यालय डी0एम0रोड नेकपुर परिसर बदायूॅं में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

 इस रोजगार मेले में कई कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही हैं जैसे-शिव शक्ति बॉयो टैक्नोलॉजी लि0 बरेली, भारतीय जीवन बीमा निगम बदायॅॅू, इन्टस वॉयोटैक हैल्थ केयर प्रा0लि0, सूर्या इलैक्टोनिक्स प्रा0लि0
, हिन्दुस्तान कन्सट्रक्सन कम्पनी प्रा0लि0, एसव0आई0एस0 लिमिटेड देहरादून आदि लगभग 08 कम्पनियॉं प्रतिभाग कर रही हैं, इन कम्पनियों में लगभग 350 पद रिक्त हैं।


उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में आई0टी0आई0 तथा जी0टी0आई0 उत्तीर्ण अभ्यर्थी एंव कक्षा 8 से लेकर परास्नातक शिक्षा प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर मौजूद हैं।


 यह योजना उ0प्र0 सरकार की युवाओ ंके लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराने की सौगात है। अतः अभ्यर्थियों से अपील है कि अपने सभी प्रमाण पत्रों सहित अधिक अधिक संख्या में

 रोजगार मेला स्थल जिला सेवायोजन कार्यालय डी0एम0 रोड नेकपुर बदायूॅं में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें।
------
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close