18 जून को होगा एक दिवसीय पफैसिलिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

18 जून को होगा एक दिवसीय पफैसिलिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम

Thursday, June 13, 2024 | June 13, 2024 Last Updated 2024-06-13T12:57:10Z
    Share
18 जून को होगा एक दिवसीय पफैसिलिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम

बदायूँ : 13 जून। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण बदायूँ ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत बिसौली


, सहसवान, बिल्सी, गुन्नौर और बदायूँ के समस्त प्रत्याशियों को जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि 04 जून 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना का कार्य पूर्ण हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग के पत्र के अनुसार राजनैतिक


 दलों के अभ्यथियों के द्वारा निर्वाचन के परिणामों की घोषणा के 30 दिन के भीतर आंशिक निर्वाचन व्यय प्रस्तुत करने एवं अपने प्रारूप लेखा विवरणियों / रिपोटों के साथ


तैयार होकर आने हेतु निर्देशित किया गया है एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों का सार संग्रह जनवरी, 2024 दस्तावेज 6-संस्करण 10 के (रिटर्निंग


 ऑफीसर के लिये जांच सूची के पैरा घ) निर्वाचनों के समाप्त होने के पश्चात् सभी अभ्यर्थियों/निर्वाचन एजेन्टों के लिये एवं लेखे प्राप्त करने के लिये परिनियोजित कार्मिक के लिये

 निर्वाचन खर्चों का लेखा प्रस्तुत करने की अन्तिम तारीख से पहले एक सप्ताह के अन्दर एक दिवसीय फैसिलिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होंने प्रत्याशियों से अनुरोध किया है कि स्वयं अथवा अपने अधिकृत एजेन्ट को 18 जून 2024 प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभागार, बदायूँ में एक दिवसीय पफैसिलिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कराएं।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close