।।युवक को मारकर पेड़ में फंदे से लटकाया।।
प्रधान के यहां पंचायत होने के 2 घंटे बाद ही पेड़ पर लटका मिला युवक का शब
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत क्षेत्र ग्राम टिसुआ में शहादत पुत्र मोहम्मद राजन का सब कर्बला के पास एक पेड़ पर दोपहर लगभग 3:00 बजे लटका हुआ मिला परिजनो ने लगाया मारपीट कर फंदे से पेड़ पर लटकाने का आरोप
,इसके साथ ही साथ युवक पर एक लड़की के साथ छेड़़खानी का मामला भी सामने आया है इसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर 12:00 गांव के प्रधान के घर पर दोनों पक्ष छेड़खानी के मामले को लेकर गए थे,
जहां लड़की पक्ष के परिवार वालों ने लड़के के साथ मारपीट भी की उसके बाद शहादत अपने घर चला आया और 2:00 बजे के आसपास घर से दरगाह पर जाने की बात कह कर चला गया इसके बाद शुक्रवार को लगभग 3:00 बजे गांव से 400 मीटर दूर कर्बला के पास खेतों
में एक पेड़ पर गमछे से लटका हुआ एक युवक दिखाई दिया, खेत पर गए हुए ग्रामीणों ने जब पास जाकर उसको देखा तो वह शहादत पुत्र राजन था ।ग्रामीणों ने उसकी जानकारी उसके परिवार वालों को दी परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे
और उन्होंने आनंन फानन में शहादत को पेड़ से उतर कर गांव के एक निजी डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने उसकी मृत् घोषित कर दिया जिसके बाद परिवार के लोग शहादत के शब को घर ले आए और उसकी सूचना पुलिस को दी।
उसके उपरांत पुलिस घटना स्तर पर पहुंची पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया उसके बाद पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी गांव में पहुंची है और शव का निरीक्षण किया निरीक्षण करने के बाद थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया पर उन्होंने अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी है।