एक ही परिवार के तीन घरों सहित चार घरों से चोरों ने सोने चांदी के जेवरात और नकदी समेत 4 लाख का माल किया पार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक ही परिवार के तीन घरों सहित चार घरों से चोरों ने सोने चांदी के जेवरात और नकदी समेत 4 लाख का माल किया पार।

Friday, June 14, 2024 | June 14, 2024 Last Updated 2024-06-14T10:45:52Z
    Share
एक ही परिवार के तीन घरों सहित चार घरों से चोरों ने सोने चांदी के जेवरात और नकदी समेत 4 लाख का माल किया पार।

पुलिस ने आपसी रंजिश का मामला बताया।पीड़ितो ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
मुजरिया=क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार के तीन घरों समेत चार घरों को चोरों ने निशाना बनाया।


चोरों ने जेवरात और नकदी समेत चार लाख का सामान पार कर दिया।पीड़ित गृह स्वामियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वहीं पुलिस ने आपसी रंजिश का मामला बताया है।



    थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेमडी में गुरुवार की रात हुई चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं से पूरे गांव में दहशत व्याप्त हो गई।गांव के हेमसिंह मौर्य पुत्र लेखराज ने बताया कि जब सब घरों में सो रहे थे तभी रात में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर


 बक्सा का ताला तोड़कर और अलमारी खोलकर एक जोड़ी पायल,सोने के कुंडल और 15000रुपए सहित अन्य सामान निकल कर फरार हो गए,सुबह उठकर जानकारी हुई तो पता लगा कि परिवार के ही ओमपाल और जसपाल पुत्रगण चतुरी, जागनलाल और ओमवीर के घरों को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया।


    पीड़ित गृहस्वामियों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि घर में दो बड़े बेटो की शादी में आया सामान और जेवरात रखे थे जिनको चोर निकाल ले गए वहीं नकदी समेत लगभग 4 लाख की चोरी की घटना का मामला सामने आया है।
    थानाध्यक्ष आरती कौशिक ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है लेकिन मामला आपसी रंजिश का है,एक दिन पहले आपस में झगड़ा हुआ था जिसके संबंध में दोनो पक्ष आए थे।

     मामला चोरी की घटना का है लेकिन मुजरिया पुलिस घटना से साफ इंकार करते हुए ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास कर रही है।

    इधर विगत माह में हुई मुजरिया में चोरी की तीन तीन घटनाओं का मामला भी दवा दिया गया न ही रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही कोई कार्यवाही।जिसमे एक क्लीनिक में चोरी,के साथ ही एक दिन में तीन ठिकानों पर चोरी की घटना हुई थी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close