पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा, लू के थपेड़ों ने झुलसाया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा, लू के थपेड़ों ने झुलसाया।

Saturday, June 1, 2024 | June 01, 2024 Last Updated 2024-06-01T14:30:31Z
    Share
पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा, लू के थपेड़ों ने झुलसाया।
जनपद सम्भल में भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उमस और घर लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को जिले में 46 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया


 गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहा। सुबह 9 बजे से ही धूप की तपिश ने त्वचा को झुलसा दिया। लोग बाहर निकलने से कतराए तो घर में उमस से परेशान रहे। पिछले 15 दिनों से गर्मी से लोग बेहाल हैं।

 44 से 46 डिग्री तापमान बना हुआ है। अब लोग बारिश के होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जिससे गर्मी में राहत मिल सके। हालांकि अभी मानसून आने का कोई अनुमान नहीं है। 20 जून के बाद ही मानसून आने की संभावना है।
बाजार से कूलर और एसी कमी, भटक रहे ग्राहक

नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकानों में कूलर और एसी की कमी हो गई है। दुकानदारों की मांग के बाद भी कंपनी समय से माल नहीं दे पा रही। दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि इस गर्मी में कम बिजली की खर्च करने वाले कूलर और एसी की मांग ज्यादा है।


जो माल रखा हुआ था वह खत्म हो गया है। अब कंपनी आपूर्ति नहीं कर पा रही है। कई बार मांग कर ली लेकिन माल नहीं मिला है। कंपनी ने माल ही देने से इनकार कर दिया है। कंपनी का हवाला है कि अब माल नहीं है।

शिवि चावला ने बताया कि कूलर की मांग इस बार जरूरत से ज्यादा है। कंपनी के कूलर खत्म हो गए हैं। ग्राहक आ रहे हैं लेकिन माल नहीं दे पा रहे हैं। मई के महीने में पहली बार इतनी गर्मी हो रही है जो लोग बेहाल हैं। ऐसा कारोबार पहले कभी नहीं हुआ है


गर्मी बीमार कर रही, जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या शुक्रवार को ज्यादा रही। 703 मरीजों की ओपीडी हुई।

इसमें 150 मरीज गर्मी से पीड़ित पहुंचे। इसमें डायरिया के लक्षण वाले मरीजों के अलावा बुखार के मरीज भी शामिल हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को गर्मी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है।

उल्टी, चक्कर और बीपी लॉ की समस्या के मरीज ज्यादा पहुंचे। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। मरीजों को गर्मी से बचाव करने और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
गर्मी बीमार कर रही, जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या शुक्रवार को ज्यादा रही। 703 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 150 मरीज गर्मी से पीड़ित पहुंचे। इसमें डायरिया के लक्षण वाले मरीजों के अलावा बुखार के मरीज भी शामिल हैं।


जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को गर्मी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। उल्टी, चक्कर और बीपी लॉ की समस्या के मरीज ज्यादा पहुंचे। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। मरीजों को गर्मी से बचाव करने और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close