पैगा भीकमपुर में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पेड़ की छांव में बैठे छह ग्रामीणों को पिकअप वाहन ने कुचला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पैगा भीकमपुर में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पेड़ की छांव में बैठे छह ग्रामीणों को पिकअप वाहन ने कुचला

Saturday, June 1, 2024 | June 01, 2024 Last Updated 2024-06-01T14:34:20Z
    Share
पैगा भीकमपुर में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पेड़ की छांव में बैठे छह ग्रामीणों को पिकअप वाहन ने कुचला


बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा भीकमपुर में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे बड़ी घटना हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे पेड़ की छांव में थान पर बैठे छह लोगों को कुचल दिया,


जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को आननफानन अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक गांव पैगा भीकमपुर निवासी ब्रहमपाल (40), रामप्रकाश (47), ज्ञानचंद्र (37), धनपाल (50), रामवीर (45) समेत कई ग्रामीण शनिवार दोपहर आंवला-

बिसौली मार्ग पर स्थित अपने गांव में सड़क किनारे पेड़ के नीचे थान पर बैठे थे। उसी दौरान आंवला की ओर से आए तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने छह लोगों को कुचल दिया। घटना होते ही चीख-पुकार मच गई। गांव के तमाम लोग मौके पर जुट गए। 


ग्रामीणों ने चालक को पीटा, पुलिस भी पिटी 
ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी।


 घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को छुड़ाने की कोशिश की तो गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी पीट दिया। हालांकि बाद में वह चालक को छुड़ाने में कामयाब रहे।

घटना में घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने ब्रहमपाल, रामप्रकाश, ज्ञानचंद्र और धनपाल को मृत घोषित कर दिया।


 रामवीर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया है। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close