आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामलों में पूर्व सांसद जयाप्रदा ने अपने बचाव में शुक्रवार को दो गवाहों को कोर्ट में पेश किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामलों में पूर्व सांसद जयाप्रदा ने अपने बचाव में शुक्रवार को दो गवाहों को कोर्ट में पेश किया

Saturday, June 1, 2024 | June 01, 2024 Last Updated 2024-06-01T14:38:34Z
    Share
आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामलों में पूर्व सांसद जयाप्रदा ने अपने बचाव में शुक्रवार को दो गवाहों को कोर्ट में पेश किया

*संवाददाता* मुस्कान अंसारी 

*रामपुर*। आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामलों में पूर्व सांसद जयाप्रदा ने अपने बचाव में शुक्रवार को दो गवाहों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में अभियोजन की ओर से गवाहों से जिरह की गई। उनकी गवाही पूरी हो गई।

 अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 जून को होगी।2019 के लोकसभा चुनाव में स्वार व केमरी थाने में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज हुए थे।

 दोनों मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। शुक्रवार को पूर्व सांसद जयाप्रदा ने अपने बचाव में ग्राम खंडिया निवासी मुस्तफा हुसैन और ज्वाला नगर निवासी जसवीर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में उनके बयान दर्ज हुए।

अभियोजन की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने उनसे जिरह की। दोनों की गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई 10 जून को होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close