सहसवान में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष के बूथ पर 516 मतों से जीती सपा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष के बूथ पर 516 मतों से जीती सपा

Thursday, June 6, 2024 | June 06, 2024 Last Updated 2024-06-06T09:54:14Z
    Share
सहसवान में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष के बूथ पर 516 मतों से जीती सपा


बदायूं/सहसवान। सहसवान विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के पोलिंग बूथ संख्या 231 पर सपा के आदित्य यादव 516 मतों से जीत गए। इस बूथ पर भाजपा के दुर्विजय सिंह को मात्र 146 मत मिले जबकि सपा के आदित्य यादव ने 662 मत पाए।

 बसपा के मुस्लिम खां तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 35 मत ही मिले। जब इस बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ये तो पब्लिक ही जाने, हम कैसे बता सकते हैं

 कि पब्लिक क्या कर रही है। हमने तो पार्टी के पक्ष में प्रचार किया।
विधायक के बूथ पर 348 मतों से हार गई सपा
सहसवान। अकबराबाद स्थित शिवहरी कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 326 में सपा को 68 भाजपा को 416व बसपा को 38मत मिले।


 सपा यहां 348 मतों से हार गई। पूर्व विधायक ओंकार सिंह और उनके बेटे सपा विधायक बृजेश यादव का वोट इसी बूथ पर है। विधायक बृजेश यादव का कहना है

 कि 2012 के परिसीमन में उनका पैतृक गांव सिंघौला पुख्ता गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में चला गया था तब उन्होंने सहसवान विधानसभा क्षेत्र के गांव


 अकबराबाद की मतदाता सूची में नाम शामिल कराया था। इस गांव के जातिगत समीकरण अलग है। इसलिए कम मत मिला।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close