देवभूमि उत्तराखंड में स्थित पवित्र पावन #विश्व विख्यात कैंची_धाम_मंदिर के "60वां स्थापना दिवस
" पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं इस साल ऐतिहासिक कैंची धाम का 60वां स्थापना दिवस धूम धाम से आज 15 जून को मनाया जा रहा है। सुबह की आरती के बाद बाबा को भोग लगाकर मालपुए का प्रसाद वितरण
। धाम के आस पास वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द रहेगी। कैंची धाम नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कैंची धाम से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है।
यहां पर मांगी गई हर मुराद को बाबा नीब करौरी महाराज पूरा करते हैं। बाबा नीब करौरी महाराज का पावन कैंची धाम चमत्कारों से भरा है। एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी कैंची धाम आ चुके हैं।कंबल ओड़ा करते थे बाबा
बाबा नीब करौरी महाराज हमेशा कंबल ओड़ा करते थे। कैंची में आने वाले भक्त बाबा नीब करौरी महाराज को कंबल भी भेंट करते हैं।