बदायूं रोडवेज चौराहे पर डग्गामारी बंद, अब तक 60 से ज्यादा वाहनों के चालान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं रोडवेज चौराहे पर डग्गामारी बंद, अब तक 60 से ज्यादा वाहनों के चालान

Thursday, June 27, 2024 | June 27, 2024 Last Updated 2024-06-28T04:18:07Z
    Share
बदायूं रोडवेज चौराहे पर डग्गामारी बंद, अब तक 60 से ज्यादा वाहनों के चालान

 *क्राइम रिपोर्टर राहुल मेसी*

बदायूं। एआरएम राजेश पाठक के आवाज उठाने से परिवहन निगम की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया। रोडवेज चौराहे पर अब डग्गामारी बंद हो गई है। अब कोई भी निजी वाहन चौराहे पर खड़ा नहीं हो रहा है।

दूसरी ओर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पिछले 10 दिन में अब तक करीब 60 से ज्यादा वाहनों के चालान हो चुके हैं। उनमें 45 इको वैन और दो बसें शामिल हैं।


करीब एक सप्ताह पहले एआरएम राजेश पाठक ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ आवाज उठाई थी। वह रोडवेज चौराहे पर घूमते हुए पहुंचे थे। उस दौरान चौराहे पर तीन डग्गामार बसों को खड़ा करके उनमें यात्रियों को बैठाया जा रहा था।
इससे परिवहन निगम को काफी नुकसान हो रहा था।
एआरएम राजेश पाठक ने डग्गामार बसों के वीडियो बनाने की कोशिश की थी। तभी डग्गामार बसों के संचालकों और कर्मचारियों ने एआरएम के साथ अभद्रता कर दी थी।


यह बात यहां तक पहुंच गई कि उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करा दी। इससे पहले तक खुलेआम बसों को लगाकर यात्रियों को बैठाया जाता था। उसके बाद से धीरे-धीरे ऐसे वाहनों का चौराहे से संचालन बंद हो गया।


इस समय हालात यह हैं कि अब कोई भी निजी वाहन चौराहे पर खड़ा नहीं हो रहा। अब एआरटीओ भी रोडवेज चौराहे से लेकर भामाशाह चौक और उसके आसपास इलाके में लगातार वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं।


पिछले 10 दिनों में परिवहन विभाग की ओर से 45 इको वैन और दो स्लीपर बसों के चालान किए जा चुके हैं।
पीटीओ ने चलाया अभियान, कई वाहनों के चालान
पीटीओ (यात्रीकर अधिकारी) रमेश प्रजापति ने बुधवार को शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।


 इस दौरान पुलिस लाइन से लेकर दातागंज तिराहा और अन्य स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। 15 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। इसमें कुछ वाहनों को सीज कर दिया गया है।

इस समय चौराहे पर कोई डग्गामार बस खड़ी नहीं हो रही है। अगर आएगी तो तुरंत पता चल जाएगा। बस लाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अगर आवाज नहीं उठाते तो उनके हौसले बुलंद रहते।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close