तीन पालियों में 81 छात्रों ने दी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा।
सम्भल चंदौसी राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में चल रही पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को तीन पालियों में 105 परीक्षार्थियों में से 81 ने परीक्षा दी। जबकि 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रही।
बदायूं रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में तीन पालियों में पॉलीटेक्निक की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा चल रही है।
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को तीनों पालियों में 35-35 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 28, दूसरी पाली में 27 और तीसरी पाली में 27 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा दी।
नोडल अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि तीनों पालियों में 24 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जो परीक्षार्थी किसी कारणवश प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं।
वह 19 व 20 जून को रिजर्व तिथि में प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।