नए सॉफ्टवेयर से नगर निगम में टैक्स जमा करना हुआ आसान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नए सॉफ्टवेयर से नगर निगम में टैक्स जमा करना हुआ आसान

Thursday, June 13, 2024 | June 13, 2024 Last Updated 2024-06-13T08:52:41Z
    Share
नए सॉफ्टवेयर से नगर निगम में टैक्स जमा करना हुआ आसान

बकाया पर चक्रवृद्धि ब्याज की व्यवस्था की जाएगी समाप्त। 

      उमेश गौतम महापौर बरेली

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली नगर निगम बरेली के नए सॉफ्टवेयर से लोग घर के पास ही किसी भी कैफे पर जाकर अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। इसके अलावा बकाया टैक्स पर साधारण ब्याज ही वसूला जाएगा।

चक्रवर्ती ब्याज की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है ।नए सर्वे में भवनो की संख्या बढ़ने से नगर निगम की 45 करोड़ की आय भी बढ़ जाएगी। यह जानकारी नगर निगम के मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी।
नगर निगम बरेली में प्रेस वार्ता के दौरान मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता नए सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से बताया मेयर ने बताया कि सर्वे के बाद नगर निगम क्षेत्र में 228385 भवन चिन्हित किए गए हैं


 ,पहले से 145488 भवन करके दायरे में थे अब 82897 नए भवन बढ़ गए हैं, इससे नगर निगम को 45 करोड रुपए आएगी राजस्वृद्धि प्राप्त होगी।


उन्होंने बताया कि पहले सिर्फ 30% भवन स्वामी निर्मित हाउस टैक्स जमा करते थे ,और बाकी कई साल से बकाया चल आ रहा है ।नए सॉफ्टवेयर से बिल निकालना और कर जमा करने की शुरुआत हो चुकी है


 अगर किसी को लगता है ,कि उसके मकान का कर निर्धारण गलत तरीके से हो गया है। तो वह भवन नंबर के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी आपत्ति को दर्ज कर सकता है।


 सभी लोगों को डिजिटल पेमेंट करने पर एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। गृह स्वामी किसी भी पैसे पर जाकर अपना हाउस टैक्स जमा कर सकता है।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close