बदायूं ।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने अंबेडकर पार्क में धरना देकर नीट में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठाया ।
प्रदर्शन करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सोपा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ब शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असरार अहमद के
अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद्र कश्यप ने धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।संचालन जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने किया।
धरना में वीरेश तोमर, गौरव सिंह राठौर, बाबू चौधरी ,सोमपाल शाक्य, मीना शाक्य ,सुनीता सिंह, ओमवीर सिंह ठाकुर ,ओमेंद्र सिंह ,सफी अहमद आदि ने भाग लिया।