सम्भल में तेज आंधी से खंभा और पेड़ गिरा, दो मकान टूटे, बच्ची समेत चार लोग घायल।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सम्भल में तेज आंधी से खंभा और पेड़ गिरा, दो मकान टूटे, बच्ची समेत चार लोग घायल।

Friday, June 7, 2024 | June 07, 2024 Last Updated 2024-06-07T11:46:01Z
    Share
सम्भल में तेज आंधी से खंभा और पेड़ गिरा, दो मकान टूटे, बच्ची समेत चार लोग घायल।



(सम्भल)जुनावई में तेज आंधी से घौंसली वाहन गांव में पेड़ टूटकर मकान पर गिर गया। इससे उसका आधा हिस्सा धराशायी हो गई। मकान में अंदर मौजूद दो बकरियों की मौत हो गई। एक गाय चोटिल हुई है। इसके अलावा मकान स्वामी पुष्पेंद्र और उसके बाबा रामदास में घायल हुए हैं।



अन्य मकान पर खंभा गिरने से बच्ची समेत दो लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। जुनावई थाना क्षेत्र के घौंसली वाहन गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार बुधवार की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। उसका मकान कच्चा बना हुआ है।


आंगन में सेमर का पेड़ भी लगा है। इसी रात 11 बजे करीब तेज आंधी चलने लगी। आंधी से पुष्पेंद्र के मकान के बाहर लगा सेमल का पेड़ उखड़कर उसके मकान पर गिर गया। जिससे उसके मकान के एक ओर का हिस्सा धराशायी हो गया।
मकान का मलबा गिरने से कमरे के नजदीक बंधी दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय चोटिल हो गई। मकान के अंदर सो रहे पुष्पेंद्र और उसके बाबा रामदास भी घायल हो गए। पुष्पेंद्र कमरे के अंदर मलबे में बुरी तरह फंस गया।

शोरशराबा सुनकर सुनकर परिवार और आसपड़ोस के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल पुष्पेंद्र को मलबे से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों को जुनावई के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

वहीं इसी गांव में भगवान सिंह के मकान के बराबर लगा बिजली का खंभा भी आंधी में टूट गया। खंभा टूटकर भगवान सिंह के मकान पर जा गिरा। जिससे उनके मकान की दीवार खिसक गई। उसके मलबे में दबकर कमरे के अंदर सो रही उसकी पत्नी कमलेश और नातिन सविता घायल हो गई।

रात में परिजन एंबुलेंस से दोनों को जुनावई सीएचसी में लेकर गए। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें पुष्पेंद्र और कमलेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close