योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया योग शिविर।
नगर पालिका और ब्लॉक स्तरीय विभागों ने किया प्रतिभाग।
सहसवान=अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में योग की क्रियाओं के माध्यम से शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला बनाने का अभ्यास कराया।
नगर में आयोजित योग शिविर में नगर पालिका और ब्लॉक स्तरीय विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
योग शिविर का संचालन करते हुए सविता मालपानी ने योग की विभिन्न मुद्राओं और आसन प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया।,
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, ए आर पी राजन यादव सहित तहसील प्रशासन,ब्लॉक कार्यालय,शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने योग शिविर में प्रतिभाग किया।