विरोध प्रदर्शन कर एसडीओ से की समस्याओं के समाधान करने की मांग।
सम्भल सरायतरीन। पवांसा सब डिवीजन के परिसर में मंगलवार को भाकियू टिकैत ने विरोध प्रदर्शन करके पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीओ देहात को सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर महापंचायत करके आगे की रणनीति बनाने पर बल दिया।
भाकियू टिकैत के युवा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि किरारी बिजली घर के एसएसओ द्वारा किसानों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। तत्काल दूसरे बिजली घर ट्रांसफर किया जाए। लाइनमैन भी तानाशाही कर रहे हैं।
इससे किसान परेशान हैं। गड़बड़ करने वाले कर्मियों को हटाकर उनके स्थान पर दूसरे लोगों को कार्य में लगाया जाए। ताकि कोई व्यवधान पैदा न हो।
जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सब डिवीजन के परिसर में किया जाएगा।
इस दौरान अरविंद यादव, सुरेश पाल, गुलाम मुस्तफा, रामनिवास यादव, नरेश पाल, विपिन यादव, शाहनवाज, सतीश कुमार, चौधरी हरिशंकर, मित्र पाल आदि रहे।