भीषण गर्मी से जल्द निजात मिलने की उम्मीद
बदायूं। जिले में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बादलों की आवाजाही का अनुमान जताया है। अनुकूल परिस्थितियां बनने पर बारिश भी हो सकती है।
बदायूं इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालत यह है कि सुबह आठ बजते ही सूरज की तपिश का अहसास ऐसे होने लगता है कि लोग धूप में खड़े होने की हिम्मत नहीं जता पाते हैं। 10 बजते-बजते गर्म हवा चेहरे को झुलसाने लगती हैं। रात में भी लोगों को चैन की नींद नसीब नहीं हो रही है।
पंखे और कूलर भी गर्मी से कुछ खास राहत नहीं दिला पा रहे हैं। इन सबके बीच मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की कही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिल सकी। अधिकतम और न्यूनतम तामपान में पांच डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
का भी अलर्ट, रहें सावधान
बदायूं। एडीएम वित्त वैभव कुमार ने बताया कि मौसम विभाग ने जिले में 20 से 24 जून तक तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। जिले में लू चलेगी। ऐसे में जिले वासियों से अपील की है कि बिना काम के घर से न निकलें। आवश्कता पड़ने पर सिर पर कपड़ा डालकर ही निकलें। तरल पदार्थ पीते रहें। छत पर पानी रखें जिससे पक्षी भी प्यास बुझा सकें। लू लगने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। वाहनों को धूप से बचाकर खड़ा करें