चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Friday, June 7, 2024 | June 07, 2024 Last Updated 2024-06-07T15:54:51Z
    Share
चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

रामपुर। जनपद के बिलासपुर थाना पुलिस गुरुवार देर रात चेकिंग अभियान चला रही थी। चैकिंग के दौरान ईशानगर चौकी क्षेत्र के जाफराबाद गांव के जंगल में अजीम पुत्र अफसर निवासी नगलिया आकिल थाना

अजीमनगर बिना नम्बर की बाइक से आ रहा था। पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।

अपने आप को बचाते हुए पुलिस ने जबावी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद वह घायल होकर बदमाश जमीन पर गिर गया।

जिसको पुलिस की टीम ने तुरंत उठाकर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा दो

 खोखे व दो जिन्दा कारतूस और एकबिना नंबर की बाइक  बरामद हुई। पुलिस काफी समय से उसको तलाश रही थी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close