भारत सरकार ने लागू किया पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2024
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा आए दिन परीक्षाओं में हो रही धांधली को लेकर एक सख्त कानून बनाया है। कानून के अनुसार पेपर लीक होने पर या उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ किए
जाने पर 3 साल की सजा और 10 लख रुपए तक का जुर्माना किए जाने का प्रावधान है, सजा को बढ़ाकर 5 साल भी किया जा सकता है।।
फरवरी 2024 में सांसद सत्र के दौरान पेश हुआ था बिल 12 फरवरी को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली। अब नई सरकार का गठन होने के बाद 21 जून को इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।