दोपहर को चली लू ने आम लोगों का जीना किया मुहाल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दोपहर को चली लू ने आम लोगों का जीना किया मुहाल

Friday, June 14, 2024 | June 14, 2024 Last Updated 2024-06-14T12:50:44Z
    Share
दोपहर को चली लू ने आम लोगों का जीना किया मुहाल

संवाददाता शहाना बी
बदायूं। ज्येष्ठ माह की तपती दोपहरी अब लोगों को चुभने लगी है। बृहस्पतिवार की सुबह तेज धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया।

 दोपहर को चली लू ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम की मार का कारोबार पर भी काफी असर पड़ा है। बदायूं 17 जून तक यलो जोन में रहेगा। जबकि, मानसून 18 जून को आने के आसार हैं।
बढ़ते तापमान से हर कोई परेशान है। सुबह नौ बजते ही तेज धूप से लोग परेशान रहे। बाजार में सन्नाटे जैसी स्थिति रही। बढ़ते तापमान का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। लू चलने से लोगों काे सफर करना भी मुश्किल हो गया है।

सबसे ज्यादा असर कपड़े के व्यापार पर पड़ा है। दुकानदार रमेश गुप्ता ने बताया कि मौसम सही था तो देहात क्षेत्र से भी लोगों का आना जाना लगता रहता था,

लेकिन अब ऐसा कम हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि अगले सप्ताह लोगों को राहत मिल सकती है। 18 को बूंदाबांदी की संभावना है।

खाने पर दें ध्यान, पर्याप्त मात्रा में पीयें पानी
-इस गर्मी के सीजन में लोगों को बचकर रहने की जरूरत है। हल्की सी लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।


तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इसका शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हल्का खाना खाए, तले हुए खाने से परहेज करें। तीन से चार लीटर तक पानी 24 घंटे में पीएं।
-डॉ. नितिन सिंह, ईएमओ जिला अस्पताल
धान की नर्सरी पर न पड़ने दें सीधी धूप, छाया बनाए रखें
धान की नर्सरी पर सीधी धूप न पड़ने दें। नर्सरी को छायादार स्थान पर रखें, क्योंकि तापमान बढ़ रहा है अगले पांच दिनों तक इससे राहत नहीं मिलने वाली है।

 मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की एडवाइजरी के आधार पर जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया

कि जिले में तापमान अधिक होने से नर्सरी झुलसने का खतरा है। ऐसे में नमी और छाया वाले स्थान का नर्सरी रखने के लिए किसान चयन करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close