ब्लू कैप्स ने बेहटा चैलेंजर्स टीम को चार विकेट से हराया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ब्लू कैप्स ने बेहटा चैलेंजर्स टीम को चार विकेट से हराया

Saturday, June 8, 2024 | June 08, 2024 Last Updated 2024-06-08T13:56:59Z
    Share

ब्लू कैप्स ने बेहटा चैलेंजर्स टीम को चार विकेट से हराया


संवाददाता शहाना बी
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-7 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेहटा ब्लू कैप्स और बेहटा चैलेंजर्स टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें बेहटा ब्लू कैप्स ने बेहटा चैलेंजर्स टीम को चार विकेट से हरा दिया।


बेहटा चैलेंजर्स टीम के कप्तान रवित ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए उनकी टीम ने 14 ओवर दो गेंद पर 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

जिसमें जगतपाल 28, योगेश पुरी ने चार, चंदू ने 44 और शशांक पुरी ने 15 रन बनाए। बेहटा ब्लू कैप्स टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुमनेश और विवेक ने तीन-तीन और अमित उपाध्याय ने दो विकेट लिए।

इसके बाद 129 रन का लक्ष्य लेकर उतरी बेहटा ब्लू कैप्स टीम ने 15 ओवर तीन गेंदों पर छह विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मैच को जीत लिया। जिसमें बल्लेबाज काकू वार्ष्णेय ने 20, अमित उपाध्याय ने 40, डीके ने 16 और प्रियांशु ने 20 रन बनाए।

बेहटा चैंलेजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवित और रिंकू ने एक-एक और चंदू और जगतपाल ने दो-दो विकेट लिए। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अमित उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


 इस मौके पर शुभम पुरी, योगेश गुप्ता, प्रशांत पूरी, निशु पूरी, युनिश् खां, अंशुल ठाकुर, समोद पूरी, नथुलाल गुप्ता, ठाकुर दास, सोनू पूरी, सुमित गुप्ता, पुलकित गुप्ता आदि मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close