कीलें लेने गए युवक को, दबंग दुकानदार ने, लोहे की सरिया से पीटा, युवक गंभीर रूप से घायल
बदायूं : बदायूं अक्षय गुप्ता पुत्र मनीष गुप्ता आलापुर के घर पर कार्य चल रहा था, जिसको लेकर अक्षय गुप्ता लोहे की कीलें लेने के लिए
, बदायूं हयडिल के सामने हरिओम गुप्ता की दुकान पर पहुंचे, दबंग दुकानदार, पहले से ही गर्म मूड में था, जब अक्षय गुप्ता ने, ₹30 की कीलें मांगी
,तब दुकानदार, 60 ग्राम कीलें देने लगा, तभी अक्षय गुप्ता ने कहा कि भाई साहब, इस रेट पर तो कीलें कहीं नहीं बिक रही हैं, जितना कि आप दे रहे हो, इतना सुनते हुए, दबंग दुकानदार गुस्से से आग बबूला हो गया, और गंदी-गंदी गालियां देने लगा, दुकान पर मौजूद दबंग दुकानदार व उसका लड़का अमन गुप्ता, व गौरव गुप्ता के साथ, मिलकर अक्षय गुप्ता पर, लोहे की सरिया से प्रहार कर दिया,
जिससे अक्षय गुप्ता, घायल होकर बेहोशी की हालत में, पछाड़ खाकर वहीं पर गिर गए,