सूर्य ने भी दिखाया रौद्र रूप, आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर दिखा सन्नाटा
संवाददाता शहाना बी
बदायूं। सूर्य ने रविवार की तरह सोमवार को भी रौद्र रूप दिखाया। दोपहर में आसमान से आग बरसी। अधिकतम तापमान रविवार को 44 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
सोमवार सुबह से ही शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हो उठे। दोपहर में तेज धूप से राहगीरों का सड़क पर चलना दूभर हो गया।