प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुविधा माहेश्वरी ने बताया
कि गर्भावस्था के समय महिलाओं के लिए बहुत नाजुक होता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत होती है।