पतंग उड़ाने वालों के हौसले लगातार हो रहे हैं बुलंद लोगों जान से कर रहे हैं खिलवाड़ प्रशासन गहरी नींद में। ज़फ़र

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पतंग उड़ाने वालों के हौसले लगातार हो रहे हैं बुलंद लोगों जान से कर रहे हैं खिलवाड़ प्रशासन गहरी नींद में। ज़फ़र

Friday, June 21, 2024 | June 21, 2024 Last Updated 2024-06-21T15:30:42Z
    Share
पतंग उड़ाने वालों के हौसले लगातार हो रहे हैं बुलंद लोगों जान से कर रहे हैं खिलवाड़ प्रशासन गहरी नींद में। ज़फ़र
 
रामपुर। आम आदमी पार्टी के नेता मोहम्मद ज़फ़र ने प्रशासन के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि पतंग उड़ाने वाले लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।


 साथ ही साथ चाईनीज मांजे को बेचने वाले लोग मुनाफे के चक्कर में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं बार-बार शिकायतें करने के बाद भी चाईनीज मांजे को बंद करने की मंशा नहीं लग रही है।


आप नेता ने जारी बयान में बताया कि थाना कुंडा के निवासी नासिर खान व उनकी पत्नी जीनत 19 जून को बरेली गेट से बिलासपुर गेट जा रहे थे रास्ते में ही चाइनीस मांझे से उनकी पहले दो उंगलियां कटी फिर वह

 मांझा नासिर के चेहरे पर आया जिस से चेहरे व गर्दन को घायल करते हुए जुबान को काटने के बाद पत्नी जीना के भी हाथ को उसने काट दिया जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 दोनों घायलों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है लेकिन हर दूसरे दिन इस तरह की घटनाएं रामपुर में सामने आ रही है।


उन्होंने यह भी बताया कि चाईनीज मांजे की वजह से लगभग 30000 लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे चाईनीज मांजे के कारण आए दिन बिजली की लाइन में फॉल्ट होते रहते हैं


 जिसकी वजह से अब पहाड़ी गेट फीडर व पनवड़ीया फीडर को दोपहर 2 बजे से शाम को 7 बजे तक बंद रखना पढ़ता है जिसके कारण नगर पालिका द्वारा बनाई गई टंकियां पानी से नहीं भरी जा सकती


जिसके कारण लोगों को बूंद बूंद पानी पीने के लिए तड़पना और तरसना पड़ता है। आप नेता ने अपने जारी बयान में यह मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को चाहिए


ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाए और चाईनीज मांजे बेचने वाले, बनाने वाली, फैक्ट्रियां पतंग लाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करके उनको जेल भेजा जाना बेहद जरूरी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close