नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने किसान नेता के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज
संवाददाता- सुधीर कुमार शर्मा
रामपुर। जनपद के मिलक नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने किसान नेता आदेश गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद मिलक में बोर्ड के द्वारा प्रस्तावित साप्ताहिक बाजार में नियम के अनुसार दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।
जिसको लेकर किसान नेता आदेश शंखधार एवं भरत कुमार के साथ अन्य लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग हाई कोर्ट तक चले गए थे जहां नगर पालिका के हक में फैसला किया गया।
फिर भी इन लोगों ने पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर फिर से हाई कोर्ट चले गए थे। हाई कोर्ट से रिट खारिज कर दी गई। उसके बाद यह लोग चौराहे पर खड़े होकर मुझको गालियां देते हैं।