बरेली में बवाल: प्लाट पर कब्जे को लेकर बीच सड़क पर फायरिंग, जेसीबी फूंकी, एक व्यक्ति को लगी गोली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली में बवाल: प्लाट पर कब्जे को लेकर बीच सड़क पर फायरिंग, जेसीबी फूंकी, एक व्यक्ति को लगी गोली

Saturday, June 22, 2024 | June 22, 2024 Last Updated 2024-06-22T07:38:00Z
    Share
संवाददाता सुमित कुमार 


बरेली में बवाल: प्लाट पर कब्जे को लेकर बीच सड़क पर फायरिंग, जेसीबी फूंकी, एक व्यक्ति को लगी गोली

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर शनिवार सुबह बवाल हो गया। बजरंग ढाबे के पास दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। आरोपी पक्ष ने जेसीबी में आग लगा दी। घटना से इलाके में दहशत फैल

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े बीच सड़क पर बवाल हो गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे दबंगों ने खुलेआम फायरिंग और आगजनी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
 फायरिंग के दौरान छत पर टहल रहा एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। एक अन्य व्यक्ति भी घायल होने की सूचना है।


घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। भागते समय उनकी एक कार नाले में पलट गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


वहीं एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। 

बुलडोजर से दुकान में की तोड़फोड़ 
इज्जतनगर क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास शंकरा महादेवा मार्बल्स के नाम से मार्बल्स की दुकान है।


 थाना इज्जतनगर प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पक्ष केे बिल्डर राजीव राणा, उसका पुत्र नाम अज्ञात, केपी यादव अपने 40-50 अज्ञात लोग एवं दो जेसीबी लेकर आदित्य उपाध्याय की दुकान पर पहुंचे


 और तोड़फोड़ करने लगे। उक्त घटना में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। जेसीबी में आग लगी दी गई। 

एक पक्ष के दो लोग गिरफ्तार 
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से जेसीबी में लगी आग पर काबू पाया। मौके से आदित्य उपाध्याय, उसके पुत्र अविरल उपाध्याय को उनकी गन एसबीबीएल 12 बोर सहित हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष की फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में लिया गया है।


बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अपने मकान की छत पर टहल रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। थाना पुलिस ने बताया कि प्रकरण के संबंध में थाना इज्जतनगर में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close