सरकारी कार्यालयों में समय से नहीं पहुंच रहे हैं ज़िम्मेदार अधिकारी : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरकारी कार्यालयों में समय से नहीं पहुंच रहे हैं ज़िम्मेदार अधिकारी : शंखधार

Saturday, June 29, 2024 | June 29, 2024 Last Updated 2024-06-29T11:42:27Z
    Share
सरकारी कार्यालयों में समय से नहीं पहुंच रहे हैं ज़िम्मेदार अधिकारी : शंखधार


मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को ट्वीट करके अवगत कराया है कि प्रत्येक सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों के बैठने का समय प्रातः 10 से है। शनिवार को निजी कार्य के तहसील मिलक में पहुंचे

तो प्रातः 10.17 बजे तक तहसीलदार और उपजिलाधिकारी मिलक अपने कार्यालयों में मौजूद नहीं मिले और उनके कार्यालय का गेट भी बंद मिला। उसी समय दोनों कार्यालयों के फ़ोटो करके जिलाधिकारी रामपुर

और मुख्यमंत्री को ट्वीट किया गया। जब इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी मिलक राजेश कुमार को हुई तो वह जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार पर बहुत नाराज़ हुए और उन्हें डराने धमकाने लगे।

 जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने एक वीडियो ज़ारी करके शोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है और जिलाधिकारी रामपुर से संज्ञान लेने का आग्रह के साथ बताया है कि उपजिलाधिकारी मिलक जैसे


अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं अति शीघ्र इनको मिलक से हटाया जाए अन्यथा मुख्यमंत्री के जनता दरबार में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज़ कराई जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close