तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर
रामपुर । जनपद के रामपुर शाहबाद मार्ग पर बीते शनिवार की रात लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली और बजरफुट से भरे डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों वाहन रोड किनारे पलट गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों में फंसे चालकों को निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार पांडे ने बताया कि बजरफुट से भरा डंपर रामपुर की ओर से आ रहा था तथा जनपद मुरादाबाद थाना मुंडा पांडे क्षेत्र के
गांव अजमत नगर निवासी मुजफ्फर अली ट्रैक्टर ट्राली से लकड़ी लेकर रामपुर की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि रामगंगा पुल की थोड़ा आगे चलकर दोनों की आमने-सामने इतनी जबरदस्त जबरदस्त हुई