ईनामियां बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ईनामियां बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Saturday, June 22, 2024 | June 22, 2024 Last Updated 2024-06-22T11:34:32Z
    Share
ईनामियां बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस ने नाटकीय अंदाज में खूंखार बदमाश दबोचा

एक दर्जन से अधिक एफआईआर चल रही ईनामिया के ऊपर न्यायालय में पेशी

एटा -थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं जनपदीय स्वाट टीम को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में वांछित 25000 रु0 के ईनामिया अभियुक्त एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस (12 बोर) सहित गिरफ्तार।

राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा महोदय के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत धनंजय सिंह कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व विक्रांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र ठंडी सड़क के मंदिर परिसर का प्रकरण था,

 घटना का विवरण
दिनांक 12.04.2024 को वादी श्री किशोर कुमार सिंह पुत्र श्री कीर्ति भानु सिंह निवासी मेहता पार्क कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि अभियुक्त शेखर यादव पुत्र स्व पोखपाल निवासी

 पथवारी मंदिर ठंडी सड़क थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ एकत्रित होकर वादी के साथ गाली गलौज तथा जान से मारने की नीयत से लाठी

,डंडो और लोहे की रौड से वार कर जान से मारने की धमकी दी। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0-167/24 धारा 147,148,149,323,325,307,336,504,506 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ़्तारी का विवरण-
आज दिनांक 22/06/2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं जनपदीय स्वाट टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे 25000 के इनामिया अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा


कारतूस 12 बोर सहित, समय करीब 08:55 बजे सहावर रोड पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता 
1.शेखर यादव पुत्र स्वर्गीय पोखपाल यादव निवासी पथवारी मंदिर ठंडी सड़क थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी
1.एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस (12 बोर) 

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1. निरीक्षक अपराध श्री वेगराम सिंह कोतवाली नगर एटा 
2. उ0नि0 श्री अश्वनी शर्मा कोतवाली नगर एटा
3. उ0नि0 एस0 के0 निगम प्रभारी स्वाट टीम
4. उ0नि0 नितिन चौधरी प्रभारी सर्विलांस सेल
5. का0 जितेंद्र राघव सर्विलांस सेल
6. है0का0 विष्णु शर्मा स्वाट टीम
7. है0का0 रियाज़ खान स्वाट टीम
8. का0 सीशपाल स्वाट टीम
9. का0 उमंग चौधरी स्वाट टीम
10. का0 जयवीर सिंह कोतवाली नगर एटा 
11. का0 सतेन्द्र कुमार कोतवाली नगर एटा 
12. का0 अंकुर मलिक कोतवाली नगर एटा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close