लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, लेकिन कहां पर कमी रही, अब इसकी समीक्षा होगी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, लेकिन कहां पर कमी रही, अब इसकी समीक्षा होगी

Wednesday, June 5, 2024 | June 05, 2024 Last Updated 2024-06-05T07:08:59Z
    Share
लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, लेकिन कहां पर कमी रही, अब इसकी समीक्षा होगी

बदायूं। सपा को बढ़त मिलने के बाद रात 7.45 बजे भाजपा के उम्मीदवार दुर्विजय सिंह शाक्य ने मतगणना स्थल छोड़ दिया। जाते-जाते मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक ओर सपा के नेता प्रशासन पर आरोप लगाते रहे, दूसरी तरफ कहते रहे कि जो वोट नहीं देंगे उनको देख लेंगे।



 सहसवान और गुन्नौर में उनके पास गुंडों की फौज ज्यादा है। वे रात-रात में मतदाताओं को धमकी देते रहे। सहसवान और गुन्नौर में हम भांप नहीं पाए। उनकी धमकी काम कर गई

मंडी परिसर में चुनाव परिणाम को लेकर हो रही बातचीत में दिग्विजय सिंह बोले, चुनाव काफी कस्मकश भरा रहा। नजदीकी का मुकाबला था, पर चुनाव परिणाम उस विपक्ष के लिए निष्पक्षता का प्रमाण है, जो ईवीएम का रोना रोता था और सवाल उठाता रहता था। गड़बड़ी का अंदेशा जाहिर करता रहता था।

लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, लेकिन कहां पर कमी रही, अब इसकी समीक्षा होगी। जहां तक जानकारी सामने आई है,


 उसके मुताबिक सहसवान और गुन्नौर में सपाई गुंडई करने में कामयाब हो गए। मतदाता को धमकाने का एक वीडियो उनके एक नेता का वायरल हुआ था। सहसवान और गुन्नौर में उन्होंने दहशत पैदा करके मत हासिल किया है।

बोले, सपा के लोग एक तरफ प्रशासन पर दबाव बनाते रहे और दूसरी ओर मतदाता को दहशत में लेते रहे। यहां हम समझ नहीं पाए। जहां तक आदित्य यादव की जीत का मुद्दा है,


 इस बार मेरी उनके लिए शुभकामनाएं हैं। हमारी सरकार ने गंगा एक्सप्रेस वे बनाया। उनके समय में तो कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं, लेकिन अब कराएं।
जैसे आप कहते रहे हैं कि सपा लगातार गुंडई करती रही है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून है।


कानून के तहत कार्रवाई करेगा। बोले, हमारे चुनाव प्रबंधन में कोई कमी नहीं रही। जनता ने हमें बहुत समर्थन दिया है। जनता का हमेशा के लिए आभार रहेगा।सपा ने बढ़त बनाई तो भाजपा प्रत्याशी मतगणना छोड़ फोन पर करते रहे बात



बदायूं। भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य और उनके समर्थक 14 चक्रों तक की गणना में उत्साहित दिखाई दिए। सुबह पहले चक्र से उन्होंने सपा को शाम चार बजे तक पीछे धकेला, लेकिन 15वें चक्र में जब सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने बढ़त ली तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आखिर तक भाजपा उनकी बढ़त को कम नहीं कर सकी। कुछ चक्रों की मतगणना बची और बढ़त 36 हजार तक जा पहुंची तो भाजपा प्रत्याशी ने मैदान छोड़ दिया।


वह मतगणना स्थल से बाहर निकल आए। वह खाली पड़ी कुर्सियों के पास खड़े होकर फोन से बात करते नजर आए। जब सपा ने बढ़त ली तो उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। मतगणना पूरी होने से पहले ही मंडी समिति से बाहर चले गए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close