ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहे बिजली कर्मचारी को, ट्रक ने रौंदा, मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहे बिजली कर्मचारी को, ट्रक ने रौंदा, मौत

Tuesday, June 4, 2024 | June 04, 2024 Last Updated 2024-06-05T00:57:48Z
    Share
ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहे बिजली कर्मचारी को, ट्रक ने रौंदा, मौत

भोजीपुरा। ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहे बिजली कर्मचारी को नैनीताल मार्ग पर अभयपुर गांव के पास बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। उन्हें घायल अवस्था में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सागलपुर निवासी प्यारे (55) बैकुंठपुर पावर हाउस में तैनात थे। वह सोमवार शाम पावर हाउस से निकल कर साइकिल से अपने गांव वापस आ रहे थे।

 तभी नैनीताल मार्ग पर गांव अभयपुर के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भिजवाया,

 जहां डाॅक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मेडिकल काॅलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया है।

सड़क हादसे में किशोर घायल
मीरगंज। थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से बरेली के लिए रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव खुर्द में मेला चल रहा है। वह वहां आइसक्रीम बेचने का काम करता है।


रविवार देर शाम 16 वर्षीय किशोर आनंदकुमार पुत्र कुंवर बहादुर आइसक्रीम लेने के लिए सीबीगंज आ रहा था, जब वह बाइक लेकर गुलड़िया के पास पहुंचा तो दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इसमें आनंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए हैं
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close