साइकिलिंग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं: अनुकृति शर्मा
बहजोई: एथलेटिक्स क्लब एवं बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता साइकिल राइड का आयोजन कर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश।
सोमवार को विश्व साइकिल दिवस पर एथलेटिक्स क्लब के निर्देशन में साइकिल राइड का शुभारंभ सम्भल जनपद की एएसपी आईपीएस अनुकृति शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया, साइकिल राइड बहजोई के इस्लामनगर चौराहा से प्रारंभ होकर बबराला रोड़, ऊपर कोट
,नया बाजार,कोतवाली,सराफा बाजार, सम्भल रोड़, नवीन पुलिस लाइन रोड़ होते हुए बी एम बी एल जैन कॉलेज पहुंची, कॉलेज में इवेंट के प्रायोजक बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास एवं सह आयोजक भारत साइकिल स्टोर की ओर से सभी साइकिलिंग कर पहुंचे प्रतिभागियों का स्वागत किया।
सिल्वर स्टोन सेवा समिति की ओर से सिल्वर स्टोन स्कूल पर सभी का स्वागत किया गया।उपरांत बीएमबीएल जैन कॉलेज के सभागर में जागरूकता गोष्ठी का शुभारंभ आईएएस अनुकृति शर्मा एवं संस्थान के निदेशक सम्भव जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस मौके पर एएसपी ने कहा कि साइकिलिंग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्वयं को शारीरिक रूप से फिट रखें एवं पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखें, पशु पक्षियों के विलुप्ति करण के हम दोषी न बनें नन्हें नन्हें परिंदों से प्रेम करें अपने आस पास मौजूद प्रकृति की
प्रत्येक उपलब्धि को सहेज कर रखें। बच्चे विद्यालय जाने के लिए जहां तक सम्भव हो सके साइकिल का प्रयोग करें, उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स क्लब द्वारा लोगों को साइकिल, मैराथन, खेल आदि के लिए प्रोत्साहित करना अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर निदेशक सम्भव जैन ने
कहा कि आज के समय में देश के लिए मरने की नहीं जीने की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण, स्वयं की शारीरिक गुणवत्ता, स्वच्छता, नैतिक कर्त्तव्यों का पालन करना ही देशभक्ति है। इस अवसर पर जयप्रकाश गुप्ता, सरदार जसवीर सिंह ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर राजेश शंकर राजू, बसंत शंकर, कमल कुमार कमल, राजीव वार्ष्णेय, एकांश गुप्ता, अनुराग, विनीत यादव, आशीष गुप्ता, सुमित वार्ष्णेय,