मामूली विवाद में किसान के बेटों को मारी गोली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मामूली विवाद में किसान के बेटों को मारी गोली

Thursday, June 20, 2024 | June 20, 2024 Last Updated 2024-06-20T15:25:12Z
    Share
।।मामूली विवाद में किसान के बेटों को मारी गोली।।

गोली लगने से सेवक हुआ घायल

थाना फतेहगंज पूर्वी के क्षेत्र शिवराजपुर में पड़ोस की महिलाओं से मामूली कहां सनी में दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी ।जिससे शिवराजपुर निवासी पप्पू यादव उम्र 50 वर्ष के पैर में गोली लग गई।


 जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया ग्राम शिवराजपुर में पप्पू यादव एवं राजवीर के परिवार की महिलाओं में बुधवार की शाम एक मामूली सी बात को लेकर कहा सुनी हो गई, देर शाम जब राजवीर अपने घर पहुंचे तो उसके लड़के विकेश आदि को महिलाओं ने झगड़े के बारे में बताया

तो वह दोनों लोग आग बबूला हो गए और तमंचे से फायरिंग करते हुए पप्पू यादव के घर के सामने पहुंच गए ,जब पप्पू यादव घर से बाहर निकाला तो उसके पैर में गोली लग गई जिससे पप्पू यादव उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया,



 उसके उपरांत 112 डायल पुलिस को सूचना दी गई जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने घायल पप्पू को उपचार हेतु फरीदपुर सरकारी अस्पताल भेज दिया। क्षेत्र अधिकारी फरीदपुर गौरव सिंह का कहना है

 की घटना की सूचना 112 को मिली थी ।वह घटना स्तर पर पहुंची पुलिस को देखते ही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए ।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भेजा। इस गोलीकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी से फैल गई ।हमलावरों की तलाश की जा रही है शरीर मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close