अंधेरे में थाय थाय बर्षी गोलियां पुलिस मुठभेड़ में इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
एटा पुलिस की पशु तस्कर से मुठभेड़ पैर में लगी गोली .... अस्पताल में कराया भर्ती
एटा – जनपदीय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वृहद चेकिंग अभियान के क्रम में थाना अवागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना अवागढ़ व सकरौली क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहा 25,000 रुपए का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद।
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस ने इनामिया से रात्रि के अंधेरे में थाय थाय बर्षी गोलियां पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया है
घटनाओं का विवरण-
*1- घटना-*
दिनांक 01.02.2024 को वादी श्री केशव कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी नगला गरीब थाना अवागढ़, एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 31.01.24 को वादी जब वादी घर पर नहीं था तो रात्रि में कोई अज्ञात चोर वादी की तीन भैंसों को चोरी कर ले गया। इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर मुअसं- 23/2024 धारा 379 भादंवि पंजीकृत किया गया।
2- घटना-
दिनांक 06.02.2024 को वादी श्री जुगेन्द्र पुत्र दिनेशचन्द निवासी ग्राम लालपुर थाना सकरौली जनपद एटा द्वारा थाना सकरौली पर सूचना दी गई कि दिनांक 4/5-02-024 की रात्रि में उसकी दो भैसों को तीन-चार अज्ञात चोर चोरी करके ले जाते दिखाई दिये हैं। और उनके सामने एक सफेद कलर की चार पहिये की कैन्टर गाड़ी चल रही थी। इस सूचना पर थाना सकरौली पर मुअसं- 07/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण -
दिनांक 13.06.2024 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा समय रात्रि करीब 00.28 बजे किला बाईपास रोड पर ट्यूबवेल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं- 23/24 धारा 379 भादंवि तथा थाना सकरौली पर पंजीकृत मुअसं- 07/24 तथा मुअसं- 12/24 धारा 379 भादंवि में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त रफीक पुत्र अहमद बंजारा को पशु चोरी की एक और घटना को अंजाम देने की योजना बनाते समय पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त् बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को चिकित्सालय भिजवाते हुए। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
महत्वपूर्ण बिन्दु -
1. अभियुक्तों का एक सक्रिय संगठित गिरोह है जो लूट तथा पशु चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिसका मुखिया छोटेलाल यादव पुत्र सतेन्द्र यादव निवासी अशोक नगर थाना कोतवाली कासगंज है।
2. अभियुक्त द्वारा रैकी कर जो भी भैंस उसे आसानी से खोलने के लिए मिल जाती है उसे खूंटे से खोलकर वह किसी अन्य निर्जन स्थान पर बाॅध देता है, जब दो-तीन भैंस इकट्ठी हो जाती हैं फिर फोन कर अपने अन्य साथियों को उस स्थान पर गाड़ी सहित बुला लिया जाता है।
3. अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का बदमाश है, जिसके द्वारा पशु चोरी, लूट, डकैती, चोरी आदि जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
4. अभियुक्त द्वारा जनपद कासगंज, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा आदि जनपदों में इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
5. अभियुक्त द्वारा जनपद एटा में पूर्व में पिकअप गाड़ी का इस्तेमाल कर पशु चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिसमें एटा पुलिस द्वारा इसे अन्य सदस्यों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. रफीक पुत्र अहमद बंजारा निवासी नदरई थाना कासगंज जिला कासगंज हाल पता रोहिंदा मीरपुर थाना अरनिया जिला बुलंदशहर।
बरामदगी-
1. एक तमंचा (315 बोर)
2. एक जिंदा व दो खोखा कारतूस,
3. एक चोरी की मोटरसाइकिल
रफीक पुत्र अहमद का आपराधिक इतिहास-
1. मुअसं- 23/2024 धारा 379 भादवि थाना अवागढ जिला एटा
2. मुअसं- 129/2023 धारा 379, 411, 120बी भादवि थाना अवागढ जिला एटा
3. मुअसं- 52/2024 धारा 380, 457 भादवि थाना कोतवाली देहात जिला एटा
4. मुअसं- 276/2023 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली देहात, एटा
5. मुअसं- 277/2023 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली देहात, एटा
6. मुअसं- 574/2023 धारा 380, 457 भादवि थाना कोतवाली देहात जिला एटा
7. मुअसं- 422/2023 धारा 394, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर जिला एटा
8. मुअसं- 451/2023 धारा 398, 401 भादवि थाना कोतवाली नगर जिला एटा
9. मुअसं- 36/2019 धारा 174ए भादवि थाना मिरहची जिला एटा
10. मुअसं- 127/2017 धारा 379 भादवि थाना मिरहची जिला एटा
11. मुअसं- 007/2024 धारा 379, 411, 120बी भादवि थाना सकरौली जिला एटा
12. मुअसं- 12/2024 धारा 379, 411 भादवि थाना सकरोली जिला एटा
13. मुअसं- 390/2017 धारा 380, 506 भादवि थाना सोरों जिला कासगंज
14. मुअसं- 292/2015 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना गंजडुण्डवारा, कासगंज
15. मुअसं- 291/2015 धारा 3/8 गोवध अधि० व 11 पशु क्रुरता अधि० थाना गंजडुण्डवारा, कासगंज
16. मुअसं- 348/2015 धारा धारा 3/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि० थाना कोतवाली कासगंज, कासगंज
17. मुअसं- 06/2021 धारा 307 भादवि थाना गाँधी पार्क जिला अलीगढ़
18. मुअसं- 07/2021 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना गाँधी पार्क जिला अलीगढ़
19. मुअसं- 659/2020 धारा 342, 395, 412, 34 भादवि थाना गांधी पार्क जिला अलीगढ़
20. मुअसं- 643/2020 धारा 380, 457 भादवि थाना न्यू आगरा जिला आगरा
21. मुअसं- 479/2019 धारा 323, 379, 411 भादवि थाना सदर बाजार, आगरा
22. मुअसं- 001/2021 धारा 307, 336, 452 भादवि थाना करहल, मैनपुरी
23. मुअसं- 002/2021 धारा 307, 379, 411 भादवि थाना करहल जिला मैनपुरी
24. मुअसं- 003/2021 धारा 307, 379 भादवि थाना करहल जिला मैनपुरी
25. मुअसं- 265/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना करहल जिला मैनपुरी
26. मुअसं- 386/2020 धारा 396 भादवि थाना करहल, मैनपुरी
27. मुअसं- 199/2023 धारा 379, 411, 429 भादवि थाना दन्नाहार, मैनपुरी
28. मुअसं- 200/2023 धारा 420 भादवि व 3/11 पशु क्रुरता अधि० थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
1. श्री जयेंद्र प्रसाद मौर्य प्रभारी निरीक्षक थाना अवागढ़
2. उ0नि0 श्री महेंद्र प्रताप सिंह
3. उ0नि0 श्री योगेश बाबू
4. उ0नि0 श्री देवेंद्र सिंह
5. उ0नि0 श्री बृजेश सिंह
6. उ0नि0 श्री मोहनलाल गौतम
7. हेड कांस्टेबल नूरुद्दीन
8. हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह
9. का0 उदित कपिल