मनौना धाम पहुंचे गोरखपुर के विधायक,बाबा श्याम के दर्शन कर गुरूजी महाराज से लिया आशीर्वाद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मनौना धाम पहुंचे गोरखपुर के विधायक,बाबा श्याम के दर्शन कर गुरूजी महाराज से लिया आशीर्वाद

Sunday, June 16, 2024 | June 16, 2024 Last Updated 2024-06-16T07:37:58Z
    Share
मनौना धाम पहुंचे गोरखपुर के विधायक,बाबा श्याम के दर्शन कर गुरूजी महाराज से लिया आशीर्वाद


आंवला:-आज मनौना धाम क़ी पुण्य भूमि पर गोरखपुर की पिपराइच विधानसभा के विधायक महेन्द्र पाल सिंह, सतना मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक राजशेखर सिंह जी, घोसी विधानसभा के पूर्व विधायक अपने परिवार व मित्र जनो के साथ मनौना धाम पहुंचे।

मनौना धाम पहुंचने के बाद पिपराइच विधायक ने सभी व्यवस्थाओं को देखा और व्यवस्थाओं को देखकर बहुत खुश हुए।फिर कतार में लगकर बाबा श्याम के दर्शन किये व परम पूज्य महंत जी महाराज से आशीर्वाद लिया।


सतना मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक राजशेखर सिंह भी मनौना धाम पहुंचे उनके पैरों में दिक्कत थी। उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन किए बाबा श्याम के थान पर गए और परम पूज्य गुरूजी महाराज से जल अभिमंत्रित कराकर जल का सेवन किया।


इसके अलावा घोसी के पूर्व सांसद और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मनौना धाम पहुंचे। मनौना धाम आने वाले सभी श्यामप्रेमियों की मनोकामनाएं पूर्ण हो रही हैं।
श्याम भक्तों की इसी कड़ी में एडीएम प्रशासन दिनेश चंद्र मिश्र,एसपी देहात दक्षिणी मानुष पारीख,

एसडीएम नहने राम,सीओ आँवला नीलेश मिश्र, नायाब तहसीलदार आर के सिन्हा सहित एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मनौना धाम पहुंचे


 और सभी ने बाबा श्याम के दरवार में दर्शन किये और परम पूज्य महंत जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर क़ी व्यवस्था पर वार्तालाप किया तथा निरीक्षण भी किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close