राज्य सूचना आयुक्त श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्त की बदायूं यात्रा: मेडिकल कॉलेज और गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा
आज माननीय राज्य सूचना आयुक्त श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने बदायूं के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट जनों से भेट वार्ता की।
समाजसेवियों ने बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और अन्य सुविधाओं की मांग की, जिस पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से अनियमितताओं को सुधारने और हृदय रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डॉक्टरों की नियुक्ति की बात कही।
इसके बाद, गन्ना किसानों ने चीनी मिल में टीडीसी क्षमता बढ़ाने की मांग की। इस पर गुप्त जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही शासन स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इसके बाद, श्री गुप्त कुंवर गांव पहुंचे, जहां नगर के संभ्रांत नागरिकों और व्यापारियों ने उनका ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। उन्होंने प्रिंस गुप्ता उर्फ लक्की के आवास पर व्यापारियों से मुलाकात की। कुंवर गांव में ही श्री सूर्य प्रताप सिंह उर्फ लखन जी के यहां आयोजित भव्य कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की।