जनपद में हो रही गोवंशों की दुर्दशा के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रथम को सौपा गया
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
जनपद बरेली में गौ वंशों की हो रही दुर्दशा एवं गौशाला में गौ वंशौ को कोई भी सुविधा न मिल पाना,
आए दिन रोड एक्सीडेंट ट्रेन एक्सीडेंट और गौशाला के अंदर गांव वंश का भूखा और प्यास रहकर तड़प तड़प कर मर जाना, पशु चिकित्सा अधिकारी के समय पर इलाज न कर पाना इस संबंध में राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ
जनपद बरेली के द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रथम को दिया गया ।जिसमें गौ रक्षा सघं के द्वारा मांग की गई कि संबंधित विभागों के लोगों को आदेशित किया जाए
कि वह लोग अपने कार्य को ईमानदारी के साथ करें एवं गौशालाओं में गौ वंशों के रहने एवं खाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।