बिसौली विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया भाकियू (चढूनी)
भारतीय किसान यूनियन(चढूनी)ने बिसौली तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया पंचायत को संबोधित करते हुए सतीश साहू जिला अध्यक्ष ने कहा पूर्व में किसानों की जन समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को अनेक वार ज्ञापन सौंप चुके हैं दिए हुए ज्ञापनों पर कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा जमकर धांधली कर सरकारी धन का बन्दर बाँट किया गया इसकी अन्य विभागों से कमेटी गठित कर जाँच कराई जाए प्रधान व सचिव द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अपात्रों को चयनित कर आवास का लाभ दिया गया।
जबकि पात्र कच्चे मकानों या खुले में रहने को मजबूर हैं। पूर्व में की गई शिकायत पर कोई जांच नहीं हुई पुनः अन्य विभाग द्वारा जाँच कराकर कार्यवाही की जाए क्षेत्र में प्राइवेट नर्सिंग होम चल रहे हैं
इनकी की फीस तय की जाए आमजन से लूट की जा रही है नर्सिंग होम पर अंकुश लगाया जाए व अवैध मेडिकल नकली दवाइयां बेच रहे हैं आमजन के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं उप जिला अधिकारी को 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा जिलाधिकारी के आश्वासन पर भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ तहसील प्रभारी नंदकिशोर राजपूत व तहसील अध्यक्ष हरि राज सिंह यादव ने कहा
बिजली कटौती से किसान परेशान है खेतो की सिंचाई नहीं हो पा रही 2 से 3 घंटे मात्र बिजली मिल रही है मुख्यमंत्री जी का 18 घंटे बिजली देने का आदेश है किसानों को 18 घंटे बिजली दी जाए कोषाध्यक्ष रईस अहमद ने कहा खाद कीटनाशक दवाओं एवं बीज ब्लैक में बिक रहा हैं
किसानों से लुट की जा रही है तहसील क्षेत्र में पशुओं में संचारी बीमारी रोगों के टीके गांव गांव निशुल्क लगवाएं जाए पशु चिकित्सालय अधिकारीयों द्वारा जल्दी संज्ञान नहीं लिया गया तो भाकियू चढूनी अनिश्चितकालीन धरना लगाने को बाध्य होगी इस अवसर पर नंदकिशोर इशरत खा कासिम अली अनवार इरफान अहमद राजवीर तनु शर्मा प्रेम शंकर यादव छोटेलाल रईस अहमद साकिर खा सिद्धार्थ यादव कल्लू आरिफ रजा आदि लोग मौजूद रहे