चिलचिलाती धूप में घर से निकलना हुआ दुसबार,
शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान
संवाददाता शहाना बी
*सूर्य ने भी दिखाया रौद्र रूप, आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर दिखा सन्नाटा*
बदायूं। सूर्य ने बुधवार की तरह गुरुबार को भी रौद्र रूप दिखाया। दोपहर में आसमान से आग बरसी। अधिकतम तापमान रविवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
गुरुवार सुबह से ही शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हो उठे। दोपहर में तेज धूप से राहगीरों का सड़क पर चलना दूभर हो गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। काम से निकले लोग छांव देखते ही दो मिनट के लिए सुस्ताने लगे। रिक्शा, ई-रिक्शा, टेंपो समेत अन्य वाहन चालक भी इस भीषण गर्मी में परेशान नजर आए।