जनपद एवं तहसील मुख्यालयों पर प्रत्येक कार्य दिवस में लगाया जाए जनता दरबार : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद एवं तहसील मुख्यालयों पर प्रत्येक कार्य दिवस में लगाया जाए जनता दरबार : शंखधार

Wednesday, June 19, 2024 | June 19, 2024 Last Updated 2024-06-19T15:22:55Z
    Share
जनपद एवं तहसील मुख्यालयों पर प्रत्येक कार्य दिवस में लगाया जाए जनता दरबार : शंखधार
 
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मांग की है कि जनपद रामपुर एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रत्येक कार्य दिवस में जनता दरबार लगाया जाना चाहिए


जिससे कि किसानों को राहत मिल सकेगी। आदेश शंखधार ने बताया कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के आवास कालिदास मार्ग लखनऊ में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।



वहां पर बहुत ही अच्छे तरीके से फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उन पर उचित कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। जिससे फरियादियों को उचित न्याय मिलता है

और इस प्रकिया से फरियादी अत्यंत खुश हैं। जनता दरबार के दौरान फरियादियों को शीतल जल, एवं चाय की उचित व्यवस्था कराई गई है।


ऐसा मैंने कल स्वयं ही देखा है। इसी सम्बन्ध में भारतीय किसान संघ जिलाधिकारी से आग्रह करता है कि हमारे जनपद में तथा प्रत्येक तहसील मुख्यालय के तहसील सभागारों में मुख्यमंत्री की तरह ही प्रत्येक


कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे 12 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाए इसमें फरियादियों को कुर्सी पर बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए तथा ज़िम्मेदार अधिकारी प्रत्येक फरियादी के निकट पहुंच कर


 उसकी समस्या को जान कर उनका समाधान कराने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर उनका समाधान कराने हेतु निर्देशित करें।


जिससे कि फरियादियों का समय भी कम नष्ट होगा और समस्याओं का समाधान भी शीघ्रता पूर्वक किया जाएगा। तथा प्रत्येक शिक़ायत के समाधान का समय भी निर्धारित किया जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close