उझानी ट्रांसफॉर्मर लगाने के विरोध में चबूतरे पर चढ़ा युवक, पुलिस आने से पहले खिसका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी ट्रांसफॉर्मर लगाने के विरोध में चबूतरे पर चढ़ा युवक, पुलिस आने से पहले खिसका

Tuesday, June 25, 2024 | June 25, 2024 Last Updated 2024-06-25T14:29:37Z
    Share
उझानी ट्रांसफॉर्मर लगाने के विरोध में चबूतरे पर चढ़ा युवक, पुलिस आने से पहले खिसका

  उझानी बदायूं 25 जून 2024। नगर के मोहल्ला नारायणगंज के मिल कंपाउंड में बीती रात बिजली विभाग द्वारा फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर एक युवक ट्रांसफार्मर लगाने वाले चबूतरे पर चढ गया ओर वहां लगाने का विरोध करने लगा।


मोहल्ले वालों के समझाने पर भी ना माना तो जेई ने पुलिस बुलाई, मगर पुलिस के आने से पहले ही खिसक लिया। जानकारी के अनुसार प्रेम मिल कंपाउंड में परसों रात एक ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोडिंग के चलते फुंकने से पूरे इलाके की बिजली 24 घंटे से गुल रही।


मोहल्ले वालों के कहने पर बीती रात नया ट्रांसफॉर्मर लेकर बिजली कर्मचारी पहुंचे तो युवक ने कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर नहीं लगाने दिया। युवक झगड़ा करने पर उतारू हो गया।कर्मचारी वापस चलें गये।

 आज सुबह जेई अमित प्रकाश के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने जैसे ही ट्रांसफार्मर लगाना शुरू किया युवक चबूतरे पर चढ गया कहने लगा कि उसके घर के दरवाजे पर निकलने को जगह कम बचती है।

जबकि जेई ने समझाया कि पहले से ही ट्रांसफार्मर यही लगा है विभाग का चबूतरा बना हुआ है। मोहल्ले वालों व पत्नी के समझाने पर भी युवक नहीं माना तो पुलिस बुलानी पड़ी मगर



 युवक पुलिस आने से पहले ही खिसक गया। बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को वही लगा दिया। बहरहाल कल से चला नाटक सुखद अंत से समाप्त हुआ
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close