बदायूं आज शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारीयों के संबंध में बैठक
की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनोज कुमार ने करते हुए बताया कि इस बार बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी परीक्षा का आयोजन करा रही है ।
परीक्षा सेंट्रो पर पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करने तथा परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक कराने के निर्देश दिए
उन्होंने बताया कि 09.06.2024 को आयोजित होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी,
इसमें प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 से 5:00 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि जनपद में परीक्षा हेतु तीन केंद्र बनाए गए हैं