खनन विभाग ने अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर किए सीज।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खनन विभाग ने अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर किए सीज।

Friday, June 21, 2024 | June 21, 2024 Last Updated 2024-06-21T10:16:54Z
    Share
खनन विभाग ने अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर किए सीज।

 मुजरिया पुलिस की मिली भगत से हो रहा था मिट्टी खनन।
सहसवान मुजरिया=खनन विभाग की बड़ी कार्यवाही के चलते अवैध मिट्टी खनन करते चार ट्रैक्टर सीज कर दिए।

सूत्रों के अनुसार मुजरिया पुलिस की मिली भगत से हो रहा था अवैध मिट्टी खनन।
    खनन अधिकारी ने टीम के साथ मुजरिया पहुंचकर खनन प्वाइंट पर छापेमारी की तो खनन माफियाओं में हड़कंप मच


 गया।थाना परिसर के ठीक पीछे मात्र 50मीटर की दूरी पर बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन होते पाया गया।जेसीबी द्वारा ट्रैक्टरों में मिट्टी भरने का काम देर रात से शुरू होकर सुबह तक चलता है,जिसकी सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी ब्रजविहारी ने पहुंचकर छापेमारी कर दी।
.
     जेसीबी चालक जेसीबी लेकर भाग गया,जबकि मौके पर चार ट्रैक्टर मिट्टी भरते पकड़े गए।चारों ट्रैक्टर को थाना मुजरिया लाकर सीज कर दिया।इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।


     खनन अधिकारी ब्रजबिहारी ने बताया कि अवैध खनन न होने पाए ये सरकार की प्राथमिकता है।बिना परमिशन मिट्टी खनन नही होने दिया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close