भैंस का इलाज कराने के बहाने बुलाकर डॉक्टर को गाली गलौज करने और मारने की धमकी का आरोप।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भैंस का इलाज कराने के बहाने बुलाकर डॉक्टर को गाली गलौज करने और मारने की धमकी का आरोप।

Thursday, June 20, 2024 | June 20, 2024 Last Updated 2024-06-20T12:32:38Z
    Share

भैंस का इलाज कराने के बहाने बुलाकर डॉक्टर को गाली गलौज करने और मारने की धमकी का आरोप।

 112 को फोन करने पर छोड़ा।
सहसवान थाना मुजरिया=भैंस का इलाज कराने के बहाने फोन करके पड़ोस के गांव के युवक को बुलाकर उसे गाली गलौज कर जन से मारने का आरोप लगाया है।


पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
     थाना क्षेत्र के गांव छोकरपुर निवासी सतीश पुत्र जयसिंह जानवरों का इलाज करता है,पड़ोस के गांव सेमरा बनबीरपुर के इमरान पुत्र बन्ने ने मंगलवार को फोन कर सतीश को भैंस का इलाज करने के लिए बुलाया।

     सतीश ने बताया कि सेमरा बनबीरपुर जब पहुंचा तो इमरान ने कुर्बानी करने के लिए भैंस को चेक करने की कहा जिसपर उसने भैंस को चेक करने से मना कर दिया इसी बात पर इमरान और उसके तीन अन्य भाईयो ने मिलकर उसे गाली गलौज करते हुए कहा कि जान से मार देंगे।


    गांव में भीड़ जमा हो जाने और 112पर किसी तरह फोन करने पर जैसे तैसे मुक्त होकर जान बचाकर भागा।पीड़ित ने गांव आकार परिजनों को बताया


 तब मुजरिया थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।लेकिन दो दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close