युवती बोली अंकल मुझे छोड़ दीजिए, चाहे इसे जेल भेज दो।
जनपद सम्भल चंदौसी एंटी रोमियो स्क्वाड ने शनिवार को चंदौसी सीएचसी से दो प्रेमी जोड़ों को पकड़ा तो युवक युवती को बहन बताने लगा। जबकि युवती बोली,
अंकल मुझे छोड़ दीजिए, चाहे इसे जेल भेज दो। पुलिस इन्हें कोतवाली लेकर आई। इसके बाद हिदायत देकर छोड़ दिया।
चंदौसी सीएचसी में दो प्रेमी जोड़े आपसी बातचीत में मशगूल थे। इसकी जानकारी अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने दोनों जोड़ों को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद इन्हें चंदौसी कोतवाली लेकर आ गए। यहां पुलिस ने इनसे पूछताछ की। इनमें एक युवक ने युवती को अपनी बहन बताया। वहीं युवती अपने आप को छोड़ने और युवक को जेल भेजने की बात कर रही थी।