बेतहाशा गर्मी से आम आदमी ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी काफी परेशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बेतहाशा गर्मी से आम आदमी ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी काफी परेशान

Tuesday, June 11, 2024 | June 11, 2024 Last Updated 2024-06-11T12:01:52Z
    Share
बेतहाशा गर्मी से आम आदमी ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी काफी परेशान 

*संवाददाता शहाना बी*
बदायूं। जिले में बेतहाशा पड़ रही गर्मी से हर कोई परेशान है। आम आदमी के साथ ही पशु-पक्षी तक बेहाल हैं और सभी की निगाह आसमान पर टिकी है।


राहत की बारिश को लेकर हर कोई बात करता नजर आ रहा है, लेकिन उम्मीद अभी नहीं दिख रही है। सोमवार को भी आसमान से आग बरसी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तापमान और बढ़ने की संभावना है


जून का एक सप्ताह बीत चुका है और गर्मी हर दिन नए रंग मेें दिख रही है। सोमवार सुबह आठ बजे से ही तेज धूप ने बेहाल कर दिया। हालत यह रही कि दिन में कुछ देर के लिए भी राहत नहीं मिली।


 दोपहर में गर्म हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं, जिसने शरीर को झुलसा दिया। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि इस सप्ताह गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। तापमान बढ़ेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close