शहर की सड़कों पर तेज गर्म हवाओं और तपिश ने लोगों को झुलसाया तो धूप ने लोगों को घरों में किया कैद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहर की सड़कों पर तेज गर्म हवाओं और तपिश ने लोगों को झुलसाया तो धूप ने लोगों को घरों में किया कैद

Friday, June 14, 2024 | June 14, 2024 Last Updated 2024-06-14T15:09:30Z
    Share
शहर की सड़कों पर तेज गर्म हवाओं और तपिश ने लोगों को झुलसाया तो धूप ने लोगों को घरों में किया कैद

संवाददाता* मुस्कान अंसारी 

*रामपुर*। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तापमान प्रतिदिन नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। 12 व 13 जून को गर्मी ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।


बुधवार और बृहस्पतिवार लगातार दो दिन तक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अभी तक जून महीने का सबसे ज्यादा तापमान है।

12 जून बुधवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 13 जून यानी बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री और न्यूनतम तामपान 26.1 दर्ज किया गया है। ये दोनों दिन इस साल जून महीने के सबसे गर्म दिन रहे।


बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों पर तेज गर्म हवाओं और तपिश ने लोगों को झुलसाया तो धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। 9.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं तेज गर्म हवाओं ने तपिश बढ़ा दी। गर्म हवाएं चलने से लोगों के चेहरों पर लू के थपेड़े लगे।

मौसम विभाग के आंकड़ों पर एक नजर डालें तो पिछले 15 सालों में 12 व 13 जून को इस बार सबसे ज्यादा गर्मी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन लू और बढ़ते तापमान से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हीट वेव पूरे महीने चलेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close