सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में मनाया गया योग दिवस
बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया बदायूँ में आज दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग के साथ मनाया गया।योग कार्यक्रम में कालेज के शिक्षक सरवस्ती शिशु मंदिर के आचार्य के साथ-साथ अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने योग शिविर में भाग लिया.
भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार सर्वेश पाठक "फौजी" ने योग क्रियायों को संपन्न कराया.
सेवा निवृत्त सूबेदार सर्वेश पाठक ने बताया- योग की क्रियायों के द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रख सकते हैं. नियमित योग करने से तनाव, उच्च रक्तचाप, निम्न रक्तचाप, किडनी,लीवर,थायराइड, शुगर जैसी सैकड़ो बीमारियों से हम अपना बचाव कर सकते हैं.
इन बीमारियों से बचाव के लिए अनुलोम- विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, पद्मासन, पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन, ताड़ासन, भद्रासन, नौका आसान जैसे सरल एवं सुलभ आसनों के द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ रखकर अपने घर परिवार के साथ-साथ देश व समाज की उन्नति के लिए कार्य कर सकते हैं.
कालेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने बताया- हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय योग संस्कृति को संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर भारत का दुनिया में मान एवं सम्मान बढ़ाया.
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने आगंतुक अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया